मामूली आपसी विवाद में ससुर ने बहू को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज जारी
बिहार के पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर पंचायत के दंसार गांव में मामूली आपसी विवाद को लेकर ससुर द्वारा अपनी बहू को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए पूर्णिया लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही डगरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Purnia East, Purnia | Aug 25, 2026