समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1195,
दिनांक 25 अगस्त 2026,
==================
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी पूर्णिया क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुमंडल अस्पताल धमदाहा का औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के शुभारंभ की तैयारियों का समीक्षा किया गया।
तत्पश्चात इमरजेंसी की सेवा, ड्रग काउंटर की सेवा एवं ओपीडी में मरीजों को दी जा रही सेवा की जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रसव वार्ड जहां प्रसव उपरांत महिला रुकी हुई थी उनसे जाकर भेंट किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अस्पताल की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा लेबर रूम का इंस्पेक्शन किया गया। लेबर रूम में Anm से प्रसव के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने एएनएम से ANC, एचआरपी के बारे में जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने Mo IC से महीने में कम सी सेक्शन होने पर असंतोष व्यक्त किए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया किया आने वाले महीना में बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा जनरल सर्जरी जैसे हर्निया हाइड्रोसील ऑपरेशन पर भी जोड़ देने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सरकार काम करना चाह रही है। इसलिए आगे से इस बात का ध्यान रखा जाए की जो भी रेफर किए जाने लायक रोगी नहीं है उन्हें रेफर ना किया जाए।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026