समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 120 2,
दिनांक:-25 अगस्त 2026,
==================
विद्यार्थी की हर आवाज की सुनवाई:-
-----------------------
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा:--
--------------------------
जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मंगलवार को जिला अंतर्गत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा विभिन्न शिविरों का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास एक एवं दो में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में शामिल हुए।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होने वाले इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याएँ, शिकायते एवं सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।
विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी " विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' एवं हेल्पलाईन नं० 1100 के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाईन दर्ज कर सकते हैं तथा उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
मौके पर अपर समाहर्ता आपदा, जिला कल्याण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Aug 25, 2026