एत्मादपुर: थाना एत्मादपुर क्षेत्र के खंदौली रोड पर शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
Etmadpur, Agra | Jul 29, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के खंदौली रोड़ पर शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने अपनी कार से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार के काफी चोटें आई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों का आरोप था कि उन्होंने जब युवक को कार से बाहर निकाला तो वह शराब के नशे में पूरी तरह धुत्त था। घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां घायल इलाज जारी है।