पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने देवघर में कांग्रेस पार्टी के निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया
कांग्रेस पार्टी द्वारा देवघर में लगाए गए निः शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुक्रवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने उद्घाटन किया। मौके पर श्री यादव ने कहा कि थके हारे कांवरियों की सेवा साक्षात शिव की सेवा है ।मौके पर गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, झारखंड के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख समेत दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद थे।