गुलाबगंज: संत रविदास समरसता कलश यात्रा गुलाबगंज पहुंची, संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना व संतों का सम्मान हुआ
जुलाई महीने में काशी से प्रारंभ हुई संत रविदास समरसता कलश यात्रा शनिवार दोपहर 1 बजे गुलाबगंज पहुंची। जहां प्रसिद्ध संत शिरोमणि रविदास मंदिर में कलश की पूजा अर्चना की गई। वहीं संतों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान संत शिरोमणि रविदास मंदिर के प्रमुख चंद्र मोहन रतोशिया के साथ गुलाबगंज के तमाम समाज जन, सर्व समाज के सदस्य, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।