मेले में ग्राहकों में उत्साह
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया मेले का अवलोकन
राजसमन्द। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विट्ठल विलास बाग, कांकरोली में आयोजित हमारा हिन्दुस्तान मेगा ट्रेड फेयर में श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर मेले का अवलोकन किया। इस अवसर पर हमारा हिन्दुस्तान परिवार की ओर से कार्यालय में प्रधान संपादक कमल कुमार झोटा एवं सम्पादिका श्रीमती ऋतु झोटा ने दीप्ति माहेश्वरी का उपरणा और स्मृति के रूप में तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान विधायक ने विभिन्न स्टॉलों तथा मेले में प्रदर्शित उत्पादों ,नवीन तकनीकी एवं उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों की जानकारी प्राप्त की और मेले में उपस्थित आमजन से विचार विमर्श किया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश आचार्य ,व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार पामेचा ,जावेद आलम, हिम्मत मेहता ,राजकुमार अग्रवाल ,विकास टांक सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।