जगदीश मंदिर में ज्येष्ठ महास्नान
जगदीश मंदिर में भगवान का महास्नान बड़ी धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो गया। मंदिर में 108 घड़ों से भगवान का अभिषेक किया गया। 501 लीटर पंचामृत से विशेष अभिषेक के साथ जल, केसर, चंदन, गुलाबजल तथा सुगंधित द्रव्यों से भगवान को स्नान कराया गया।