बिना एसएमएस मशीन के हार्वेस्टर संचालन पर 1 हजार रुपये का जुर्माना, एक हार्वेस्टर जब्त
धान फसल की कटाई के दौरान पराली प्रबंधन सुनिश्चित करने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिले में बिना एसएमएस (सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) मशीन के संचालित हार्वेस्टरों के विरुद्ध कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में भांडेर एवं दतिया क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए ग्राम ततारपुर में बिना एसएमएस मशीन के संचालित एक हार्वेस्टर को जब्त कर थाना भांडेर में रखवाया गया तथा संचालक के विरुद्ध 1,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त ग्राम खिरियाघोंघु में 3 हार्वेस्टर एवं ग्राम गोविंदपुर में 2 हार्वेस्टरों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा हार्वेस्टर संचालकों से अपील की गई है कि धान की कटाई एसएमएस मशीन युक्त हार्वेस्टर से ही करें तथा पराली प्रबंधन संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Religious trusts & Endowments, MP
#datia #CMMadhyapradesh #jansamparkMP #दतिया
#Madhyapradesh