गंगापुर सिटी भरतपुर सम्भाग के सम्भागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा को प्रस्तुत परिवाद के गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के क्रम में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी के निर्देशन में गुढ़ाचन्द्रजी के उप तहसीलदार मुकेश मीना द्वारा धौलेटा गांव में रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाया गया।