गंगापुर: कलेक्ट्रेट में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने तत्काल प्रमोशन करने और वेतन में सुधारकरने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन
इस दौरान जिला अध्यक्ष बजरंग लाल गुर्जर ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ समय-समय पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करता रहता है, लेकिन अब तक सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने से शिक्षक आहत है ।उन्होंने शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को 1 जुलाई 2024 से लागू किए जाने की मांग की ।