गंगापुर: कलेक्ट्रेट परिसर में ज़िला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में किया श्रमदान
गंगापुर सिटी कलेक्टर गौरव सैनी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान आधारित सफाई अभियान का आगाज किया। इस दौरान जिला कलेक्टर गौरव सैनी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान कर सफाई कर सुनिश्चित अभियान की क्रियान्विति की। जिला कलेक्टर ने सफाई अभियान चलाकर कलेक्ट्रेट परिसर सहित सभी जगहों पर सफाई की।