गंगापुर: दौलतपुरा गांव में सियार के हमले में दादी और पोता हुए घायल, सरकारी अस्पताल में उपचार जारी
गंगापुर सिटी जयपुर बाईपास स्थित दौलतपुर गांव में सियार के हमले में दादी पोता घायल हो गए। जिसमें राजबाई पत्नी रामधन बेरवा पोता देवेंद्र बेरवा परिजनों ने घायलों को गंगापुर सिटी के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। जानकारी मुताबिक अपने मकान के बाहर परिसर में रात को सो रहे थे। इस दौरान पोता देवेंद्र पर सियार ने हमला कर दिया।