गंगापुर: गंगापुर सिटी मुख्यालय पर अवैध जल कनेक्शन विच्छेद अभियान के तहत की गई कार्रवाई
गंगापुर सिटी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रामकेश मीना ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शन विच्छेद अभियान के तहत युद्धस्तर पर कार्यवाही करते हुए 35अवैध कनेक्शन हटवाए गए। इस दौरान उच्च जलाशय से लेकर वार्ड नं 2के मध्य अवैध कनेक्शन विच्छेद किए गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर अन्य स्थानों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।