जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन द्वारा कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना एवं समस्याओं के हर संभव निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 231 आवेदकों ने आवेदन दिए।
जनसुनवाई में ग्राम पठारी निवासी गेंदालाल कुशवाह द्वारा भैंस की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता दिलाये जाने,मुंगावली निवासी अजय कुशवाह द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम जोलन निवासी सीमा बाल्मीक द्वारा सीमांकन कराये जाने,ग्राम सांवलहेडा निवासी बलराम सेन द्वारा बीमारी के इलाज
संबंधी हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत कराये जाने,ग्राम बमनाई निवासी हरिसिंह द्वारा बिल अधिक आने के संबंध में,ग्राम किरोला निवासी सखी बाई आदिवासी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि स्वीकृत कराये जाने,ग्राम राजपुर निवासी बालकिशन कोरी द्वारा सीामांकन कराये जाने,अशोकनगर निवासी अजय रैकवार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति दिलाये जाने,ग्राम नाहरगढ़ निवासी गोविंद आदिवासी द्वारा हेण्डपम्प लगवाये जाने,ग्राम बरखेडानई निवासी पूरन अहिरवार द्वारा ट्रांसफार्मर की अनुमति दिये जाने,ग्राम बामोरा निवासी राजेन्द्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,एसडीएम श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Nov 17, 2026