जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया गौशाला का निरीक्षण एवं गौ-पूजन
--
गोपाष्टमी पर ग्राम कदवाया में गौ माता का पूजन कर दिया गौ संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
गोपाष्टमी के पावन पर्व पर चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कदवाया स्थित गौशाला पहुँचकर जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गौवंश के रखरखाव, चारे-पानी एवं बेहतर देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने गौ माता के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ सेवा हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत CEO ईसागढ़ श्री ए.पी. प्रजापति सहित डॉ. डी.के. गौतम, डॉ. जे.एस. कनेश, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. प्रभात दंडोतिया, डॉ. राजेंद्र बाथम, डॉ. अभय कुरुची, डॉ. रामवीर यादव एवं डॉ. प्रमोद गौड़ सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#ashoknagar