पचरुखी: सराय थाना पुलिस ने हरदिया मोड़ से अपहृता को किया बरामद
सराय थाना पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ से एक अपहृता को बरामद कर लिया। सोमवार को पुलिस ने अपहृता का मेडिकल कराया और 164 के बयान हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले महीने शादी के नियत से तेघड़ा गांव से नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया गया था।