पचरुखी: नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में टेघड़ा से युवक गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चांप टोला टेघड़ा गांव से सोमवार की देर रात नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक नंदकिशोर साह का पुत्र राकेश शाह उर्फ बिहारी साह है। राकेश साह को पुलिस ने मंगलवार को सिवान कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।