पचरुखी: ट्रेन पर पत्थरबाजी न करने को लेकर पचरुखी में चलाया गया जागरूकता अभियान
आरपीएफ के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सीवन के आदेश के आलोक में सोमवार को दारौदा चौकी प्रभारी एएसआई ग्यास सरवर द्वारा पचरूखी स्टेशन पर सीवन कोचिंग करने जाने वाले छात्रों तथा पचरुखी स्टेशन के समीप स्थित गांधी स्मारक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पचरुखी के छात्रों को ट्रेन पर पत्थर बाजी न करने और चेन पुलिंग न करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया ।