अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई (ABVP) के तत्वावधान में आयोजित मणिकर्णका युवती सम्मेलन उरई नगर के अमन रॉयल में संपन्न हुआ
इस सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं एवं युवतियों में सामाजिक चेतना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का विकास करना है। सम्मेलन के माध्यम से युवतियों को शिक्षा, सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रहीं प्रान्त छात्रा प्रमुख शिवाराजे बुंदेला जी ने कहा कि युवतियाँ केवल समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की सशक्त वाहक भी हैं। उनकी प्रतिभा, विचारों और सक्रिय सहभागिता से एक जागरूक, सशक्त एवं संस्कारित समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साक्षी महेश्वरी ने छात्राओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा शिक्षा और संस्कारों के समन्वय से अपने व्यक्तित्व का विकास करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि अवंतिका तिवारी ने कहा कि जब युवतियाँ आत्मनिर्भर, जागरूक और नेतृत्व के लिए तत्पर होंगी, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। सम्मेलन में उपस्थित छात्राओं ने समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रान्त राज्य विशविद्यालय संयोजक चित्रांशु सिंह, विभाग संगठन मंत्री सोमू जी, जिला संयोजक अमन पंडा, जिला छात्रा प्रमुख प्रतीक्षा, अमन बुधोलिया, विशाखा, शिद्धि तिवारी, कारणवीर, रामजी, जानवी, सैलजा, दिव्यांस आदि कार्यकर्ताओं के साथ अधिक संख्या में छात्राएँ उपस्तिथ रहीं।
Orai, Jalaun | Oct 15, 2026