Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Bareilly
oraijalauntimes
Previous slide
Next slide
Orai, Jalaun
| Oct 15, 2026
MORE NEWS
Orai, Jalaun | Oct 15, 2026
कुपोषण के खिलाफ जालौन की बड़ी पहल, 52 अधिकारियों ने 97 बच्चों को लिया गोद जिलाधिकारी ने भी चार बच्चों की ली जिम्मेदारी, नियमित निगरानी और पोषण सुधार के दिए निर्देश उरई (जालौन)। जनपद में कुपोषण उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन ने प्रभावी पहल की है। जिलाधिकारी समीर ने 52 जिला स्तरीय अधिकारियों को 97 अतिकुपोषित बच्चों को गोद दिलाकर उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाधिकारी ने स्वयं भी चार बच्चों को गोद लेकर उनके बेहतर स्वास्थ्य और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नामित अधिकारी अपने-अपने बच्चों की नियमित निगरानी करें तथा वजन और लंबाई के मापन की शुद्धता जांचते हुए उनके पोषण स्तर में सुधार सुनिश्चित कराएं। बच्चों के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर उन्हें पात्रता के अनुसार राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। जरूरत के अनुसार दुधारू गाय उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि कुपोषण से मुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी अधिकारी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए गंभीरता से प्रयास करें, ताकि कोई भी बच्चा आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।
Orai, Jalaun | Oct 15, 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई (ABVP) के तत्वावधान में आयोजित मणिकर्णका युवती सम्मेलन उरई नगर के अमन रॉयल में संपन्न हुआ इस सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं एवं युवतियों में सामाजिक चेतना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का विकास करना है। सम्मेलन के माध्यम से युवतियों को शिक्षा, सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रहीं प्रान्त छात्रा प्रमुख शिवाराजे बुंदेला जी ने कहा कि युवतियाँ केवल समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की सशक्त वाहक भी हैं। उनकी प्रतिभा, विचारों और सक्रिय सहभागिता से एक जागरूक, सशक्त एवं संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साक्षी महेश्वरी ने छात्राओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा शिक्षा और संस्कारों के समन्वय से अपने व्यक्तित्व का विकास करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि अवंतिका तिवारी ने कहा कि जब युवतियाँ आत्मनिर्भर, जागरूक और नेतृत्व के लिए तत्पर होंगी, तभी समाज और राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। सम्मेलन में उपस्थित छात्राओं ने समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रान्त राज्य विशविद्यालय संयोजक चित्रांशु सिंह, विभाग संगठन मंत्री सोमू जी, जिला संयोजक अमन पंडा, जिला छात्रा प्रमुख प्रतीक्षा, अमन बुधोलिया, विशाखा, शिद्धि तिवारी, कारणवीर, रामजी, जानवी, सैलजा, दिव्यांस आदि कार्यकर्ताओं के साथ अधिक संख्या में छात्राएँ उपस्तिथ रहीं।
Orai, Jalaun | Oct 15, 2026
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत एसपी जालौन एवं अपर एसपी जालौन ने पुलिस बल के साथ उरई नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च / पैदल गश्त समस्त जनपद वासियों से सौहार्दपूर्ण नवरात्रि पर्व मनाने की अपील: नवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत व अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक उरई एवं पुलिस बल के साथ उरई नगर क्षेत्र में सघन पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, भगत सिंह चौराहा, टॉउन हाल तथा रेलवे स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया तथा पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आगामी पर्व को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराया जाएगा। असामाजिक तत्वों या कानून व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है, और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Orai, Jalaun | Oct 15, 2026
यूपी में 3 माह के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश, निवर्तमान प्रतिनिधि संभालेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। इस अवधि में निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधि प्रशासक के रूप में बने रहेंगे। अंकुर श्रीवास्तव ✍️ BOL DO BHARAT 🇮🇳 #PANCHAYATELECTION #upgovt #highcourtallahabad⚖️ #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 14, 2026
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुनिए, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने क्या कहा।
Orai, Jalaun | Oct 14, 2026
जालौन में बदले सियासी समीकरण, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन गौरीगंज में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में हुई सदस्यता उरई (जालौन)। जनपद जालौन की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कालपी से समाजवादी पार्टी के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। अमेठी के गौरीगंज में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने विनोद चतुर्वेदी समेत तीन विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे, जिससे पंडाल में भारी भीड़ रही। कार्यक्रम के दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी समेत तीनों विधायकों ने भाजपा के टोल फ्री नंबर पर फोन कर पार्टी की औपचारिक सदस्यता भी ग्रहण की। इस तरह सदस्यता की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने पर औपचारिक मुहर लग गई। विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने को जालौन की सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके इस फैसले से जिले के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना है। आने वाले समय में इसका स्थानीय राजनीति और विभिन्न राजनीतिक दलों की रणनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
Orai, Jalaun | Oct 14, 2026
जनता दर्शन में मिली श्रुति की पढ़ाई का जिलाधिकारी ने लिया फीडबैक, बोले—कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे दिव्यांग बालिका का विद्यालय पहुंचकर जाना हाल, सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की अपील उरई (जालौन)। जनता दर्शन में अपने पिता के साथ पहुंची दिव्यांग बालिका श्रुति की शिक्षा की राह आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन की पहल अब आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी समीर बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, काशीराम कॉलोनी पहुंचे और विद्यालय में दाखिला लेने वाली श्रुति से मुलाकात कर उसकी पढ़ाई, विद्यालय में उपस्थिति और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी बच्चे को परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए और प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। कुछ दिन पूर्व जनता दर्शन में श्रुति अपने पिता के साथ पहुंची थी। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी हुई कि पारिवारिक परिस्थितियों और बालिका की शारीरिक स्थिति के कारण वह औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पहल कर बालिका का विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अब श्रुति की पढ़ाई की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालय पहुंचे और उससे बातचीत कर उसका उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी समीर ने कहा कि सामान्य बच्चों के साथ नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई करने से श्रुति में सीखने की रुचि विकसित होगी तथा उसे जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल दाखिला कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि बालिका की शिक्षा निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि वह आगे भी श्रुति की पढ़ाई की जानकारी लेते रहेंगे, ताकि उसे शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने विद्यालय का सामान्य निरीक्षण भी किया तथा प्रधानाचार्य को परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षित वातावरण और बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां बच्चे उत्साह के साथ पढ़ाई करें और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि आर्थिक परिस्थितियां कैसी भी हों, बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें। प्रशासन का प्रयास है कि हर बच्चे को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
Orai, Jalaun | Oct 14, 2026