Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
oraidarshan
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुनिए, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने क्या कहा।
Orai, Jalaun
| Oct 14, 2026
MORE NEWS
यूपी में 3 माह के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश, निवर्तमान प्रतिनिधि संभालेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। इस अवधि में निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधि प्रशासक के रूप में बने रहेंगे। अंकुर श्रीवास्तव ✍️ BOL DO BHARAT 🇮🇳 #PANCHAYATELECTION #upgovt #highcourtallahabad⚖️ #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 14, 2026
जालौन में बदले सियासी समीकरण, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन गौरीगंज में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में हुई सदस्यता उरई (जालौन)। जनपद जालौन की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कालपी से समाजवादी पार्टी के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। अमेठी के गौरीगंज में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने विनोद चतुर्वेदी समेत तीन विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे, जिससे पंडाल में भारी भीड़ रही। कार्यक्रम के दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी समेत तीनों विधायकों ने भाजपा के टोल फ्री नंबर पर फोन कर पार्टी की औपचारिक सदस्यता भी ग्रहण की। इस तरह सदस्यता की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने पर औपचारिक मुहर लग गई। विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने को जालौन की सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके इस फैसले से जिले के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना है। आने वाले समय में इसका स्थानीय राजनीति और विभिन्न राजनीतिक दलों की रणनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
Orai, Jalaun | Oct 14, 2026
जनता दर्शन में मिली श्रुति की पढ़ाई का जिलाधिकारी ने लिया फीडबैक, बोले—कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे दिव्यांग बालिका का विद्यालय पहुंचकर जाना हाल, सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की अपील उरई (जालौन)। जनता दर्शन में अपने पिता के साथ पहुंची दिव्यांग बालिका श्रुति की शिक्षा की राह आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन की पहल अब आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी समीर बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय, काशीराम कॉलोनी पहुंचे और विद्यालय में दाखिला लेने वाली श्रुति से मुलाकात कर उसकी पढ़ाई, विद्यालय में उपस्थिति और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी बच्चे को परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए और प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। कुछ दिन पूर्व जनता दर्शन में श्रुति अपने पिता के साथ पहुंची थी। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी हुई कि पारिवारिक परिस्थितियों और बालिका की शारीरिक स्थिति के कारण वह औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पहल कर बालिका का विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अब श्रुति की पढ़ाई की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालय पहुंचे और उससे बातचीत कर उसका उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी समीर ने कहा कि सामान्य बच्चों के साथ नियमित रूप से विद्यालय आने और पढ़ाई करने से श्रुति में सीखने की रुचि विकसित होगी तथा उसे जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल दाखिला कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि बालिका की शिक्षा निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि वह आगे भी श्रुति की पढ़ाई की जानकारी लेते रहेंगे, ताकि उसे शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने विद्यालय का सामान्य निरीक्षण भी किया तथा प्रधानाचार्य को परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षित वातावरण और बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां बच्चे उत्साह के साथ पढ़ाई करें और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि आर्थिक परिस्थितियां कैसी भी हों, बच्चों को शिक्षा से वंचित न रखें। प्रशासन का प्रयास है कि हर बच्चे को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
Orai, Jalaun | Oct 14, 2026
ग्राम प्रहरियों को मुख्यमंत्री की सौगात, मानदेय 2,500 से बढ़ाकर 3,500; परिवार सहित मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस उपचार बरेली में प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम का जालौन पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों के योगदान को सराहा उरई (जालौन): ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के लिए मुख्यमंत्री ने मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा की। ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये किए जाने के साथ ही उन्हें एवं उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा के लिए कैशलेस कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इन कदमों से ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल तथा स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। नाथ नगरी बरेली में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन की पुलिस लाइन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक, जिलाधिकारी समीर, पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे शिवानी सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और देखा। ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये किए जाने से उन्हें प्रतिमाह 1,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं, ग्राम प्रहरी एवं उनके परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक के उपचार हेतु कैशलेस कार्ड की सुविधा स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय आर्थिक बोझ कम करने में सहायक होगी। मानदेय में वृद्धि और स्वास्थ्य सुरक्षा की यह पहल ग्राम प्रहरियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच संपर्क की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गांवों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने, अपराधों की रोकथाम तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हैं। उनकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचनाएं पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने में मदद करती हैं।
Orai, Jalaun | Oct 13, 2026
PET-2026: जालौन में 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 29,952 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने कसी कमर जिलाधिकारी समीर ने की तैयारियों की समीक्षा, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कमियां दूर करने के निर्देश उरई (जालौन), 13 अक्टूबर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर जालौन जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद में परीक्षा के लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 29,952 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी समीर ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंध और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, जिससे परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा से पहले केंद्रों की जांच करेंगे अधिकारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को परीक्षा से पहले दूर करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की स्थिति न बने। नकल रोकने के लिए रहेगी कड़ी निगरानी PET-2026 की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का जोर परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के साथ ही अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने पर है। जिलाधिकारी समीर ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और निर्धारित समय से पहले तैयारियां पूरी कर लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे शिवानी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Oct 13, 2026
प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा के बच्चों की अनूठी पहल, दुकानदारों व ग्रामीणों को किया जागरूक मां जगदंबा की भक्ति के साथ धरती मां की रक्षा का भी लिया संकल्प माधौगढ़, जालौन। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा के बच्चों ने आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक सराहनीय पहल की। प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय के निर्देशन में Eco Club for Mission LiFE के अंतर्गत विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर दुकानदारों एवं ग्रामीण जनों को स्वच्छता, जल संरक्षण और कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने गांव की दुकानों, मंदिरों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाए और लोगों से अपील की कि नवरात्रि के दौरान निकलने वाले फूल, फल, पूजा सामग्री एवं प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें, बल्कि उसका उचित निस्तारण करें। साथ ही दुकानदारों से अपनी दुकानों एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा अनावश्यक रूप से पानी बर्बाद न करने का आग्रह किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों, बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ फूल-माला, फल, प्रसाद एवं प्लास्टिक से निकलने वाले कचरे की मात्रा भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने स्वयं आगे बढ़कर समाज को जागरूक करने का यह नवाचार किया। इसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के साथ-साथ उनके माध्यम से समुदाय तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। अभियान के दौरान बच्चों ने बेहद प्रभावी संदेश दिया— “मां जगदंबा की भक्ति के साथ धरती मां की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।” बच्चों ने ग्रामीणों से अपील की कि पूजा और आस्था के साथ स्वच्छता को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें, जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखें। विद्यालय की इस पहल ने नवरात्रि जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए बच्चों को केवल कक्षा में सीखने के बजाय समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का अवसर प्रदान किया। ग्रामीणजनों और अभिभावकों ने इस पहल की बहुत प्रशंसा की। BSA Jalaun Official
Orai, Jalaun | Oct 13, 2026
#जालौन का जलवा कायम है 🥇🏆 कृषि विकास में जिले को राष्ट्रीय सम्मान, डीएम समीर हुए सम्मानित अल्पकालीन और दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान उरई (जालौन)। बुंदेलखंड के जनपद जालौन को कृषि विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के तहत जिले की उपलब्धियों के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में जिलाधिकारी समीर को सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, विशेषकर अल्पकालीन और दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया है। देश के 100 आकांक्षी कृषि जिलों में शामिल जालौन को मिला यह सम्मान जिले में कृषि विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलने के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी), नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, किसानों को संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने और आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने जैसे प्रयासों को सम्मान का आधार बनाया गया। जिलाधिकारी समीर ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने इसे कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और किसानों की आय एवं सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया। जालौन को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान जिले के कृषि विकास और किसान कल्याण के प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Orai, Jalaun | Oct 13, 2026
उत्कृष्ट कार्य करने पर जालौन पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जालौन को मिला प्रथम स्थान, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान उरई (जालौन)। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जालौन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस/आईजीआरएस सेल में तैनात प्रभारी सहित डायल-112 की पीआरवी 8835 के पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। प्रेस नोट के अनुसार, सीसीटीएनएस/आईजीआरएस सेल में तैनात उ0नि0 रणधीर सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराया। साथ ही सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसके परिणामस्वरूप जालौन जनपद को आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम तथा सीएम डैशबोर्ड में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, डायल-112 पर इवेंट प्राप्त होने के बाद पीआरवी 8835 के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। प्रेस नोट के मुताबिक, पीआरवी पर तैनात कमांडर का0 जीतेश कुमार, का0 जितेंद्र सिंह और चालक होमगार्ड चंद्रशेखर पाल ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को एक अदद पिस्टल और दो अदद जिंदा कारतूस के साथ मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य और तत्परता के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की।
Orai, Jalaun | Oct 13, 2026