कुर्था: ढोंढरा मोड़ के पास अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या की
Kurtha, Arwal | Nov 6, 2026 ढोंढरा मोड़ के निकट अपराधियों ने गुरुवार को शाम 7:00 बजे स्वर्ण व्यवसायी मनोज स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या कर दी। मोतीपुर बाजार स्थित दुकान को बंद कर कुर्था लौट रहे थे। इसी बीच ढोंढरा मोड़ के निकट अपराधियों ने ऑटो रुकवा कर गोली मार दी। सदर अस्पताल अरवल जाने के क्रम में इन्होंने दम तोड़ दिया।