जोधपुर: रातानाडा स्थित ओल्ड कैंपस में छात्र से मारपीट कर किया गया अपहरण, उदय मंदिर थाना पुलिस ने केस किया दर्ज
जोधपुर के रातानाडा स्थित ओल्ड कैंपस में सड़क पर बाइक आगे लेने की बात को लेकर हुई बहस से बाइक पर सवार युवक इतने नाराज हो गए की 12वीं के छात्र को सबक सिखाने के लिए मारपीट कर उसका अपहरण कर डराया धमकाया। छात्र ने उदय मंदिर थाने में केस दर्ज करवाया है उदय मंदिर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।