जोधपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में DM गौरव अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, कहा संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध हो निस्तारण
आज मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। अनावश्यक इनके निस्तारण ने देरी न करे। साथ ही, सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अंतर्विभागीय मुद्दों का त्वरित निपटान करे।