जोधपुर: विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं को सुन अधिकारियों को दिए निर्देश
जोधपुर के सर्किट हाउस में आज मंगलवार को विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने जनसुनवाई की। विधि मंत्री जोगाराम पटेल आज मंगलवार को अपने गृह नगर जोधपुर के दौरे पर थे,इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में आम जन से सीधे रूप से जुड़कर उनकी जन समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।