जोधपुर: सोजती गेट क्षेत्र में बाइक पर आए दो युवकों ने राहगीर का मोबाइल छीना, लोगों ने धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द किया
जोधपुर के सोजती गेट इलाके में आज मंगलवार को मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने राहगीर का मोबाइल छीनकर भाग गए। इसके बाद मौजूद अन्य लोगों ने युवकों का पीछा कर रातानाडा पुलिस लाइन के आगे युवकों को पकड़ लिया, और जमकर धुनाई की उसके बाद दोनों युवको को रातानाडा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रातानाडा थाना पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।