जोधपुर: सूरसागर इलाके में मीरा के मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
सूरसागर इलाके में मीरा के मंदिर से देवताओं की प्रतिमा एवं सोने चांदी के जेवराज चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुकेश उर्फ बंगाली नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।जिसकी निशानदेही पर उसके घर से मीरा के मंदिर की प्रतिमाओं को बरामद किया है आरोपी अपने नशे की तलब को पूरा करने के लिए चोरी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।