जोधपुर: जैसलमेर जाने वाली प्राइवेट बस व ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत, ट्रक चालक की हुई मौत बस में सवार पांच यात्री हुए घायल
जैसलमेर जाने वाले एक प्राइवेट बस व ट्रक के बीच आज मंगलवार को बड़ली क्षेत्र में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। lटक्कर इतनी तेज थी कि बस में ड्राइवर सहित 5 यात्री बुरी तरह फस गए। जिन्हें लोगों ने JCB की मदद से बाहर निकाला। और मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर पन्नालाल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।