देवबंद: मुठभेड़ के दौरान देवबंद पुलिस ने चंदपुर से 3 शातिर चोरों को चोरी की ट्रैक्टर के साथ किया गिरफ्तार, अवैध असलहा हुआ बरामद
गांव चांदपुर कायस्थ तिराहा पर चेकिंग कर रही थाना देवबंद पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक चोरी का ट्रैक्टर,अवैध तमंचा खोखा, कारतूस व दो नाजायज चाकू बरामद किए हैं। आरोपी उत्तराखंड के गांव खेड़ा जट्ट के शिवम , विशु व देवबन्द के दुगचड़ी निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई।