देवबंद: गांव भगवानपुर में किसान मजदूर संगठन की बैठक का हुआ आयोजन, किसानों की समस्याओं पर किया गया मंथन
गांव भगवानपुर में किसान मजदूर संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में काफी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कई लोगों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की संगठन की।