देवबंद: नगर पालिका में अध्यक्ष ने राशन डीलरों व सभासदों के साथ की बैठक, पूर्ति अधिकारी के के सामने डीलरों की रखी गई शिकायतें
देवबंद नगर में राशन डीलरों से नाराज़ सभासदो की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने नगर पालिका सभागार में सभासदों और राशन डीलरों के साथ बैठक की । पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने आज पूर्ति अधिकारी मोहिनी मिश्रा के समक्ष सभासदों और राशन डीलरों की मीटिंग में सभी शिकायतें रखी।