देवबंद: शाहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
देवबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 30 वर्षीय युवक का शव उसी के घर में फंदे से लटका हुआ मिलने सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। घटना देवबंद क्षेत्र के गांव शाहपुर की है। जहां 30 वर्षीय सचिन का शव उसी के घर में फंदे से लटका हुआ मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।