देवबंद: 'मेरा आंगन मेरी हरियाली' अभियान के तहत देवबंद नगर पालिका प्रशासन ने रोपे पौधे, लोगों को बताया हरियाली का महत्व
शासन के आदेश पर देवबंद नगर पालिका में मेरा आंगन मेरी हरियाली अभियान के तहत वार्ड नंबर 4 में घर-घर जाकर लोगों को अपने घरों में पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग और अधिशासी अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में कई घरों के आंगन में छायादार व फलदार पौधे रोपित किये गए।