देवबंद: देवबंद कोतवाली का एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण,संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने देवबंद कोतवाली का निरीक्षण कर थाना स्तर पर मिली खामियों को दूर करने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने चौकीदारों को घटित घटनाओं की पुलिस को समय से घटना के संबंध में सूचना देने को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने एसआई से पिस्टल को खोलने और बंद कराकर देखा।