भीलवाड़ा: ज़िला अस्पताल में मरीज़ को नहीं मिला स्ट्रेचर, युवकों द्वारा मरीज़ को उठाकर निजी अस्पताल ले जाने का वीडियो हो रहा वायरल
भीलवाड़ा के सबसे बड़े A श्रेणी के अस्पताल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मंगलवार देर रात 10:00 से 11:00 का बताया जा रहा है जिसमें एक युवक जिसका नाम विनोद बताया जा रहा है के द्वारा विषाक्त पदार्थ पदार्थ का सेवन करने पर युवक को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहां अव्यवस्थाओं के चलते मरीज को स्ट्रक्चर ना मिलने पर वार्ड में दो-तीन युवकों द्वारा उठाकर ले जाया गया