भीलवाड़ा: सदर थाना पुलिस ने लग्जरी फार्म हाउस पर दी दबिश, आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते 5 गिरफ्तार, बरामद हुईं दो कारें, मोबाइल, लैपटॉप
सदर थाना पुलिस ने एक फार्म हाउस में ऑन लाइन सट्टा खेलते 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक लैपटॉप, छह मोबाइल, फारच्यूनर व किया कार के साथ 78 हजार 500 रुपये की नकदी जब्त की है।यह जानकारी सदर थाना पुलिस में मंगलवार रात 8 बजे प्रेस नोट जारी कर दी।