भीलवाड़ा: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि अधिकारी विभागीय कार्यों व योजनाओं का प्रभावी व बेहतर क्रियान्वयन कर समस्त पात्र व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराए ।जिला कलेक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे ।