भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में महावीर जयंती पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शोभायात्रा कल से निकलेगी, साथ में भजन संध्या व रक्तदान शिविर होगा
भीलवाड़ा सकल श्वेतांबर जैन समाज की ओर से मंगलवार शाम 4:00 बजे आयोजित शांति भवन में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम 9 अप्रैल से शुरू होंगे। चातुर्मास समिति के संयोजक मुकन राज बोहरा ने प्रेस वार्ता में बताया की पहला कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शाति भवन में भाषण प्रतियोगिता से होगा।