भीलवाड़ा: लुहारी खुर्द में एक विवाहिता ने किया कीटनाशक का सेवन, अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जहाजपुर थाना क्षेत्र के लुहारी खुर्द में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक विवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।जिससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई।विवाहिता को इलाज के लिए दोपहर करीब 1 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।