ग्राम बड़ी झीकटिया वार्ड नंबर 9 प्रखंड गोगरी का एक बालक अशर पिता- मो0 अजहर अबोधवश पानी में नहाने के क्रम मे गहरे पानी में चला गया था । बोरना के स्थानीय लोगो के संज्ञान में आते ही प्रशासन द्वारा नियुक्त गोताखोर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत बालक को पानी से बाहर निकाला गया ।
प्रशासन द्वारा तुरंत बालक को गोगरी अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया । फिलहाल बालक स्वस्थ्य है एवं उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है।