जिला पदाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार खगड़िया प्रखंड अंतर्गत ननकू मंडल टोला में आज से प्रखंड विकाश पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी खगड़िया सदर द्वारा अपनी निगरानी अंतर्गत सामुदायिक रसोई का शुभारंभ किया गया।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।