बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण
आज दिनांक 07.09.2026 को जिला स्वास्थ्य समिति, खगड़िया के जिला लेखा प्रबंधक श्री रंजीत कुमार द्वारा परबत्ता प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मुरादपुर, डुमरिया खुर्द, माधवपुर एवं कबेला स्थित स्वास्थ्य शिविरों का भ्रमण कर स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, OPD संचालन, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दिन उक्त चारों शिविरों में कुल 393 मरीजों को OPD सेवा प्रदान की गई। शिविरों में चिकित्सक, CHO एवं ANM द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक जांच, उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, परबत्ता को सभी शिविरों में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सा सामग्री उपलब्ध रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।