जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
आज जिलाधिकारी, खगड़िया द्वारा जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं एवं राहत-बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उनकी स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थान एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही आमजनों को निःशुल्क नाव परिचालन की सुविधा एवं उपलब्ध नावों के संबंध में नियमित रूप से जानकारी देने, नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।