रहिमपुर दक्षिणी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण
आज रहिमपुर दक्षिणी क्षेत्र में माननीय विधायक, खगड़िया सदर श्री बबलू कुमार मंडल जी ,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट एवं सूखा राशन का वितरण किया गया।
इस दौरान प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई|
साथ ही, रहिमपुर दक्षिणी क्षेत्र में लोगों के सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन के लिए 3 घाटों से 15 बड़ी नावों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 05 छोटी नावें भी परिचालित हैं। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।