अरवल: सुमेरा गांव के पास अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग ने की कार्रवाई
Arwal, Arwal | Apr 30, 2025 खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बुधवार शाम 6:00 बजे सुमेरा गांव के पास से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थाना अध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।