अरवल: फेकू बीघा में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत विकास शिविर हुआ आयोजित
Arwal, Arwal | Apr 30, 2025 बुधवार दोपहर2:00 बजे ग्राम पंचायत भदासी के फेकू बीघा स्थित अनुसूचित जाति/जनजाति टोले में "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत विशेष विकास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर जन समस्याओं का समाधान किया। इसमें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य जांच जैसी सेवाएं दी गई