अरवल: सकरी खुर्द पंचायत में महिलाओं के लिए शिविर का आयोजन
Arwal, Arwal | Apr 30, 2025 अरवल जिले के सभी 5 प्रखंडों में "महिला संवाद" कार्यक्रम का आयोजन आज केवल एक पहल नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सामूहिक सशक्तिकरण का एक जीवंत जनांदोलन बन चुका है। यह मंच महिलाओं की आवाज़ को सीधे नीति-निर्माताओं और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम बन गया है। इसके माध्यम से न केवल महिल सबल होगी जनमानस की समस्या दूर होगा।