अरवल: अरवल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मशाल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
Arwal, Arwal | Apr 30, 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मशाल यात्रा का बुधवार को अरवल में भव्य स्वागत किया गया। दोपहर 1:30 बजे समाहरणालय परिसर में पहुंची मशाल टीम का एडीएम ने सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेल मानसिक व शारीरिक विकास के साथ अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।