अरवल: कोहरौल में सामुदायिक भवन का उद्घाटन, विधायक और सांसद प्रतिनिधि ने किया संबोधन
Arwal, Arwal | Apr 30, 2025 बुधवार दोपहर 3:00 बजे कोहरौल गांव में नव निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन विधायक बागी कुमार वर्मा एवं लोकसभा सांसद प्रतिनिधि राजू रंजन पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। विधायक व सांसद प्रतिनिधि ने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया।